कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को एक बार फिर दोहराया है कि उनका एकमात्र लक्ष्य केंद्र की सत्ता से भाजपा को उखाड़ फेंकना है। झाड़ग्राम में जनजातीय समुदाय से संबंधित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि सबको राजनीतिक मतभेद बुलाकर केंद्र की सत्ता से भाजपा को उखाड़ फेंकना होगा। उन्होंने कहा कि झाड़ग्राम के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर 100 दिनों की रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का काम चलता है। केंद्र सरकार ने इसकी धनराशि लंबे समय से रोक रखी है। ऐसा सिर्फ इसलिए किया जा रहा है ताकि बंगाल के मजदूर गरीबों को परेशान किया जा सके। केंद्रीय आवास योजना का फंड भी रोक दिया गया है।

Advertisement

इसके अलावा हिंसा की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए ममता ने कहा कि भाजपा खून की राजनीति कर रही है। देश को कई टुकड़े में बांटने की साजिश रची जा रही है। दलितों पर लगातार अत्याचार हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि आज विश्व जनजातीय दिवस है। इस मौके पर ममता ने झाड़ग्राम का क्षेत्र जनसभा के लिए चुना जो जनजातीय बहुल इलाका है। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा को शानदार सफलता मिली थी। इस बार पंचायत चुनाव में इन क्षेत्रों में तृणमूल कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है इसलिए 2024 के लोकसभा चुनाव के लिहाज से यहां ममता की जनसभा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here