यूपी विस चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 125 उम्मीदवारों की पहली सूची

  • मुस्लिमों, युवाओं और महिलाओं को मिली विशेष तरजीह
  • राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह को रुद्रपुर से मिला टिकट

लखनऊ : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और पार्टी विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना समेत 125 उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह को रुद्रपुर से इस बार भी उम्मीदवार बनाया गया है। इस सूची में महिलाओं और युवाओं को विशेष तरजीह दी गयी है। 125 में से 19 उम्मीदवार मुस्लिम वर्ग से हैं।

नजीबाबाद से हाजी मोहम्मद सलीम अंसारी, नगीना सुरक्षित से हनरीता राजीव सिंह, नहटौर से मीनाक्षी सिंह, मुरादाबाद ग्रामीण से मोहम्मद नदीम, मुरादाबाद नगर से मोहम्मद रिजवान कुरैशी, असमौली से हाजी मरगूब आलम, संभल से निदा अहमद, सौर हैदर अली खान, चमरौआ से यूसुफ अली यूसुफ को उम्मीदवार बनाया गया है।

बिलासपुर से संजय कपूर, रामपुर से काजिम अली खान और धनौरा सुरक्षित सीट से समरपाल सिंह, अमरोह से सलीम खान, हस्तिानपुर से अर्चना गौतम, किठूर से बबिता गुर्जर, छपरौली से डा. यूनुस चौधरी, लोनी से यामीन मलिक, मुरादनगर से बिजेन्द्र यादव, गाजियाबाद से सुशांत गोयल, गढ़मुक्तेश्वर आभा चौधरी, नोएडा से पंखुड़ी पाठक, दादरी से दीपक भाटी, जेवर से मनोज चौधरी, बरौली से गौरांग देव चौहान व अतरौली से धर्मेन्द्र कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसी तरह कोइलो से विवेक बंसल, अलीगढ़ से मोहम्मद सलमान इम्तियाज, गोवर्धन दीपक चौधरी, मथुरा से प्रदीप माथुर, बल्देव सुरक्षित से वीनेश कुमार वाल्मीकि, एतमादपुर से शिवानी सिंह बघेल, आगरा साउथ से अनुज शर्मा, आगरा नॉर्थ से विनोद कुमार बंसल, आगरा ग्रामीण से उपेन्द्र सिंह, खैरगढ़ से रामनाथ सिकरवार, फतेहाबाद से होतम सिंह निषाद, बाह से मनोज दीक्षित, टुंडला सुरक्षित से योगेश दिवाकर, जसराना से विजय नाथ सिंह वर्मा, शिकोहाबाद से शशि शर्मा, सिरसागंज से प्रतिमा पाल, एटा से गुंजन मिश्रा, मैनपुरी से विनीता शाक्य, करहल से ज्ञानवती यादव को कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किया है।

बिसौली (सुरक्षित) से प्रज्ञा यशोदा, बदायूं से रजनी सिंह, बहेरी से संतोष भारती, मीरागंज से मोहम्मद इलियास, बरेली कैंट से सुप्रिया ऐरन, आंवला से ओमवीर यादव, बरखेड़ा से हरप्रीत सिंह, पूरनपुर (सुरक्षित) से ईश्वर दयाल पासवान, जलालाबाद से गुरमीत सिंह, टीहर से रजनीश कुमार गुप्ता, पुवायां सुरक्षित से अनुज कुमारी, शाहजहांपुर से पूनम पांडेय, ददरौल से तनवीर सफदर, मोहम्मदी से रितु सिंह, सीतापुर से समीना सफीक, बिसवां से अभिनव भार्गव, बांगरमऊ से आरती बाजपेई, मोहान से मधु रावत और उन्नाव से आशा सिंह प्रत्याशी घोषित की गयी हैं।

लखनऊ की बात करें तो बख्शी का तालाब से ललन कुमार, सरोजनीनगर से रुद्र दमन सिंह, लखनऊ सेंट्रल से सदफ जफर, लखनऊ कैंट से दिलप्रीत सिंह व मोहनलालगंज से ममता चौधरी प्रत्याशी बनायी गयी हैं। बछरांवा (सुरक्षित) से सुशील पासी, तिलोई से प्रदीप सिंघल, सलोन (सुरक्षित) से अर्जुन पासी, जगदीशपुर (सुरक्षित) से विजय पासी, कादीपुर (सुरक्षित) से निखिलेश सरोज, फरूखाबाद से लुईस खुर्शीद, औरैया (सुरक्षित) से सरिता दोहरे, बिल्हौर (सुरक्षित) से ऊषा रानी कोरी, आर्य नगर से प्रमोद कुमार जायसवाल, किदवई नगर से अजय कपूर, कानपुर कैंट से सुहैल अख्तर अंसारी, महराजपुर से कनिष्का पांडेय, कालपी से उमाकांति, उरई (सुरक्षित) से उर्मिला सोनकर खाबरी, महोबा से सागर सिंह, मानिकपुर से रंजना बरातीलाल पांडेय, हुसैनगंज से शिवाकांत तिवारी प्रत्याशी घोषित हुए हैं।

इसी तरह रामपुर खास से आराधना मिश्रा मोना, बाबागंज (सुरक्षित) से बीना रानी, प्रतापगढ़ से नीरज त्रिपाठी, मंजनपुर सुरक्षित से अरुण कुमार विद्यार्थी, फाफामऊ से दुर्गेश पांडेय, इलाहाबाद नॉर्थ से अनुग्रह नारायण सिंह, इलाहाबाद साउथ से अल्पना निषाद, बारा (सुरक्षित) से मंजू शांत, राम नगर से ज्ञानेश शुक्ला, जैदपुर (सुरक्षित) से तनुज पुनिया, दरियाबाद से चित्रा वर्मा, हैदरगढ़ (सुरक्षित) से निर्मला चौधरी, उतरौला से धीरेन्द्र प्रताप सिंह, गोण्डा से रामा कश्यप, डुमरियागंज से कांती पांडये, हरैया से लबोनी सिंह, रूधौली से बसंत चौधरी, फरेंदा से वीरेन्द्र चौधरी, महराजगंज (सुरक्षित) से आलोक प्रसाद प्रत्याशी बनाये गये हैं।

पनियारा से शारदेन्दु कुमार पाण्डेय, खजनी (सुरक्षित) से रजनी देवी, पड़रौना से मनीष जायसवाल, तमकुही राज से अजय कुमार लल्लू, रुद्रपुर से पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह, रामपुर कारखाना से शहला अहरारी, भाटपाररानी से केशव चन्द्र यादव, बरहज से रामजी गिरि, सगरी से राना खातून, आजमगढ़ से प्रवीण कुमार सिंह, निजामाबाद से अनिल कुमार यादव, मेहनगर (सुरक्षित) से निर्मला भारती, मधुबन से अमरेश चन्द्र पांडेय, मोहम्मदाबाद गोहन्ना (सुरक्षित) से बनवारी लाल, जखनैन सुरक्षित से सुनील राम, गाजीपुर से लौटन राम निषाद, सकलडी से देवेन्द्र प्रताप सिंह, पिंडरा से अजय राय, रोहनिया से राजेश्वरी पटेल, छियान्बे (सुरक्षित) से भगवती प्रसाद चौधरी और ओबरा से रामराज गोंड कांग्रेस प्रत्याशी बनाये गये हैं।

50 महिलाओं में उन्नाव रेप पीड़ित युवती की माँ भी शामिल

कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में महिलाओं और युवाओं को तरजीह दी गयी है। प्रियंका गांधी ने कहा कि सूची में 40 प्रतिशत महिलाएं और 40 प्रतिशत युवा हैं। इस सूची में पत्रकार, समाजसेवी व संघर्षशील महिलाएं भी हैं। उन्नाव रेप पीड़िता की माँ को भी कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + = 19