उप्र विस चुनाव : भाजपा ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

  • सूची में प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, गडकरी, राजनाथ, आदित्यनाथ और अन्य नेताओं के नाम

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह समेत 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। यह सभी स्टार प्रचारक विधानसभा चुनाव के दौरान पहले चरण के उम्मीदवारों के लिए चुनावी सभाएं करेंगे। पार्टी के स्टार प्रचारकों में चरणवार कुछ चेहरों में बदलाव भी किया जाएगा। राज्य विधानसभा का चुनाव सात चरणों में निर्धारित किया गया है।

भाजपा के स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, मथुरा की सांसद हेमा मालिनी, राज्य के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा इस सूची में सुरेंद्र नागर, जनरल वीके सिंह, चौधरी भूपेंद्र सिंह, बीएल वर्मा, राजवीर सिंह, एसपी सिंह बघेल, साध्वी निरंजन ज्योति, कांता कर्दम, रजनीकांत महेश्वरी, मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र कश्यप, जेपीएस राठौर और भोला सिंह खटीक, जसवंत सैनी के नाम भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

48 − 47 =