केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुर्घटना पर दुःख जताया

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुर्घटना पर दुःख जताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

शाह ने ट्वीट कर कहा,” माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुःखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। इस संबंध में मैंने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा कि दुर्घटना में कई लोगों की असामयिक मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। स्थानीय प्रशासन एवं भाजपा कार्यकर्ता राहत एवं बचाव कार्य में लगे हैं।

उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

उल्लेखनीय है कि कटरा में माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 4 = 9