चिंगड़ीहाटा में अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर, 7 घायल

कोलकाता : चिंगड़ीहाटा में एक अनियंत्रित कार ने एक के बाद एक कई कारों और राहगीरों को टक्कर मार दी। घटना में सात लोग घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि गुरुवार को निक्को पार्क की दिशा से एक लाल रंग की कार तेज गति से बाईपास की ओर आ रही थी। कार चिंगड़ीहाटा इलाके में नियंत्रण खो बैठी। इस अनियंत्रित कार ने कई राहगीरों और अन्य वाहनों को टक्कर मारी। अंत में कार गार्ड रेल से टकराई और वहीं रुक गई। इस घटना में पुलिस कर्मियों समेत सात लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। विधाननगर दक्षिण थाना पुलिस ने उक्त कार को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

73 − = 67