• और बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

छत्तीसगढ़ : कथित तौर पर गांजे से भरी हुई तेज रफ्तार चार पहिया वाहन बेकाबू होकर भीड़ में घुस गई। ख़बर लिखे जाने तक इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई थी और 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद,वाहन चालक पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के नाम बबलू विश्र्वकर्मा और शिशुपाल साहू हैं।

Advertisement

हादसे का वायरल वीडियो

 

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि जशपुर की घटना बहुत दुखद और हृदयविदारक है। दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथमदृष्टया दोषी दिख रहे पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई है। जांच के आदेश दिए गए हैं। कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। सबके साथ न्याय होगा। ईश्वर दिवंगतजनों की आत्मा को शांति दे।आरोपित मध्‍य प्रदेश के सिंगरौली जिले के निवासी बताए गए हैं। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने वाहन को आग के हवाले कर दिया है। एएसआई और थाना प्रभारी पर कार्रवाई की गई है। हादसे के बाद इलाके में तनाव है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here