समुद्र में डूब कर कोलकाता के दो पर्यटकों की मौत

दीघा : पूर्व मेदिनीपुर जिले के मशहूर पर्यटन स्थल मंदारमनी में समुद्र की ऊंची लहरों की चपेट में आने की वजह से कोलकाता के एक युवक और युवती की मौत हो गई। दोनों महानगर के पार्क सर्कस इलाके के रहने वाले थे। घर वालों ने सोमवार की सुबह बताया है कि रविवार की दोपहर के समय दोनों मंदारमनी के लिए रवाना हुए थे। देर रात सूचना आई कि दोनों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई है।

मृतकों में से एक की पहचान सोरिम सरफरोज़ (23) के रूप में हुई है। वह कोलकाता के बालीगंज का रहने वाला बताया गया है।

स्थानीय पुलिस ने बताया है दोनों समुद्र में नहाने के लिए उतरे थे। उसी समय ऊंची लहरों की चपेट में आने की वजह से डूबने लगे। वहां तैनात गोताखोरों ने तुरंत छलांग लगाकर उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। काफी देर बाद शव को निकाला गया। उनका पार्थिव शरीर सोमवार कोलकाता लाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि ‘आसनी’ चक्रवात लगातार मजबूत होता जा रहा है। इसके समुद्र तट पर पहुंचने से पहले ही तटीय क्षेत्रों में रविवार से ही बारिश की शुरुआत हो गई है। पर्यटकों को समुद्र में जाने की मनाही है। बावजूद इसके लोग प्रशासन के निर्देशों की अनदेखी कर समुद्र में नहाने के लिए उतर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

83 − = 82