BJP

त्रिपुरा : अगरतला नगर निगम (एएमसी) और 13 नगर निकायों की 222 सीटों के लिए रविवार को मतगणना के बाद भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा ने कुल 222 सीटों में 217 सीटों पर जीत का परचम लहराया है।
भाजपा की इस शानदार जीत ने
विपक्षी दल कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और अन्य को तगड़ा झटका दिया है। अगर निर्विरोध निर्वाचित सीटों को मिला दिया जाए तो भाजपा की झोली में 334 सीटों में 329 सीटें गई हैं।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि राज्य में शहरी स्थानीय निकायों की कुल 334 सीटें हैं। सत्तारूढ़ भाजपा ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे और उनमें से 112 पर उसे निर्विरोध जीत मिली।

चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘त्रिपुरा नगर निकाय चुनाव के परिणामों ने पूर्वोत्तर राज्य में पैठ जमाने के तृणमूल कांग्रेस के दावों के ‘खोखलेपन’ को उजागर कर दिया है और राज्य के लोगों को भाजपा पर भरोसा है। भाजपा तथा राज्य के लोगों के बीच ‘मजबूत संबंध’ हैं।’

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here