त्रिपुरा : बिप्लब कुमार देब का इस्तीफा, मानिक साहा होंगे नये सीएम

अगरतला : एक नए राजनीतिक घटनाक्रम में शनिवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। आज उन्होंने राज्यपाल को अपना त्याग पत्र सौंपा है। उधर, मुख्यमंत्री के चयन के लिए शाम को विधायक दल की बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. मानिक साहा को विधायक दल का नया नेता चुन लिया गया। इसका मतलब डॉ. मानिक साहा त्रिपुरा के अगले सीएम होंगे।

बिप्लब कुमार देव भाजपा त्रिपुरा के प्रभारी सांसद बिनोद सोनकर, केंद्रीय नेता अजय जंबूल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद डॉ. माणिक साहा और केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के साथ राजभवन गए और राज्यपाल को अपना त्याग पत्र सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

34 + = 43