कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी की सरकार की अगुवाई वाले त्रिपुरा में तृणमूल नेत्री सायोनी घोष की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय के सामने प्रदर्शन कर धरना दिया है।

Advertisement

सोमवार की सुबह से ही तृणमूल कार्यकर्ता और समर्थक अपने विरोध प्रदर्शन के लिए नारे लिखीं तख्तियां और बैनर लेकर मुरलीधर सेन लेन स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय के सामने धरने पर बैठ गए हैं। तृणमूल समर्थकों ने भाजपा कार्यालय के मुख्य द्वार पर अपने बैनर लगा दिए है। किसी भी अनहोनी की आशंका को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। तनाव को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को भी पार्टी कार्यालय में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। पुलिस की सक्रियता से फिलहाल टकराव टल गया लेकिन तनाव बना हुआ है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि त्रिपुरा में कानून का राज नहीं है, वहां जंगलराज चल रहा है। घोष को बिना किसी दोष के गिरफ्तार किया गया है। प्रदर्शनकारी सायोनी की तत्काल रिहाई की मांग कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना चल रहा था। किसी भी टकराव की आशंका को लेकर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here