बांकुड़ा : शनिवार को बांकुड़ा में भारतीय जनता पार्टी के एक दलीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुकान्त मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस अब राज्य में माकपा को मजबूत करने में लगी है। झंडा लगाने से लेकर माकपा के कार्यक्रमों में लोगों को भेजने की व्यवस्था तृणमूल कांग्रेस कर रही है।

Advertisement

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि जो भी तृणमूल कांग्रेस का झंडा थामेगा, उसके साथ विश्वासघात होगा। तृणमूल कांग्रेस में जनता का पैसा मारने की प्रतियोगिता हो रही है, तृणमूल कांग्रेस के नेता ज्यादा से ज्यादा जनता के पैसे का गबन करने में लगे हुए हैं। लेकिन कोई बच नहीं पायेगा, सबको जेल जाना होगा। डॉ. मजूमदार ने कहा कि मोदी और बीजेपी देश में पहले स्थान पर हैं। दूसरा स्थान पाने के लिए तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस, शिवसेना व अन्य दलों में होड़ लगी है।

शनिवार को बांकुड़ा में भाजपा की ओर से राज्य में डीजल-पेट्रोल पर से वैट कम करने की मांग पर एक रैली का आयोजन हुआ था। इसी रैली में शामिल होने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शनिवार को पहुंचे थे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here