बंगाल की खाड़ी में डूबा ट्रॉलर, 18 मछुआरे लापता

कोलकाता : जन्माष्टमी के दिन पश्चिम बंगाल से सटी बंगाल की खाड़ी में मछुआरों का एक ट्रॉलर डूब गया है। इसमें सवार 18 मछुआरों के लापता होने खबर है। एक दिन पहले ही मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए मछुआरों को समुद्र में जाने की मनाही की थी। बावजूद इसके मछुआरों का एक ट्रॉलर सुंदरवन के कोस्टल एरिया में समुद्र के अंदर था।

इसमें सवार मछुआरे मछली पकड़ रहे थे तभी शुक्रवार की सुबह के समय तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की शुरुआत हो गई थी। उसी की चपेट में आने की वजह से समुद्र में लहरें उठीं और ट्रॉलर डूब गया। सूचना मिलने के बाद बकखाली थाने की पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लापता मछुआरों की तलाश शुरू की है। इंडियन कोस्ट गार्ड को इसकी जानकारी दी गई है ताकि आवश्यकता पड़ने पर मदद ली जा सके।

उल्लेखनीय है कि अगले 72 घंटे तक पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों के साथ-साथ ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं। इसकी वजह है कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 55 = 60