कोलकाता : तिलजला इलाके में सात साल की एक नाबालिग बच्ची की निर्मम हत्या कर शव को सूटकेश में पैक करने की घटना से सोमवार को सनसनी फैल गई थी। अभियुक्त से पूछताछ में सामने आया है कि संतान प्राप्ति के लिए किसी तांत्रिक के कहने पर मासूम की बलि देने के इरादे से उसकी हत्या की गई।

Advertisement

इस घटना को लेकर पिछले 24 घंटे से पुलिस और पब्लिक के बीच हिंसक टकराव जारी है।

रविवार की रात अशोक कुमार नाम के एक व्यक्ति के फ्लैट से नाबालिग का सूटकेस में भरा शव बरामद होने के बाद ही लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। रात को ही थाने में पथराव, तोड़फोड़ और लाठी डंडे से हमले शुरू कर दिए थे। रात को भी पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। उसके बाद दिन के समय एक बार फिर सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में सड़कों पर उतरे लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया। दोपहर होते-होते सड़कों पर टायर जलाए गए और पुलिसकर्मियों पर पथराव और लाठी-डंडों से हमले जारी रहे।

अपराह्न के समय कुछ जगहों पर पुलिस को लक्ष्य कर बमबारी की गई। फायरिंग भी हुई है। हालात इतने बिगड़ गए कि आसपास से गुजरने वाले लोग बदहवास स्थिति में अपनी जान बचाकर भागते नजर आए। यह सब कुछ तब हो रहा था जब शहर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद हैं और उनकी सुरक्षा में अतिरिक्त कोताही बरती जा रही है। हालात को संभालने के लिए कई जगह पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की है। कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि कितने लोग किस तरफ से घायल हैं यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here