कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के सुंदरवन इलाके के जंगल में मछली और केकड़ा पकड़ने गए एक मछुआरे पर बाघ ने हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए जंगल में लेकर चला गया। घटना शुक्रवार सुबह सुन्दरवन के झिला चार नंबर जंगल के चिलमारी नहर क्षेत्र की है। लापता मछुआरे का नाम हजारी मंडल (69) है। वह गोसबार चरघरी गांव के मध्यग्राम का निवासी है। उसकी तलाश जारी है।

Advertisement

वन विभाग व स्थानीय सूत्रों के अनुसार हजारी शुक्रवार सुबह सुंदरवन बेटे समेत तीन साथियों के साथ केकड़ा पकड़ने गए थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब वे केकड़ा पकड़ रहे थे तभी एक बाघ जंगल से निकला, और हजारी पर हमला कर दिया और घसीटते हुए जंगल में ले गया। इससे पहले कि उसके साथी कुछ समझ पाते, तब तक बाघ हजारी को लेकर जंगल के अंदर जा चुका था। उन्हें समझ नहीं आया कि क्या करें। उल्लेखनीय है कि इस इलाके में मछुआरे पिछले डेढ़ साल से लगातार बाघों के हमले का शिकार हो रहे हैं। आज की घटना से इलाके में शोक है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here