मकर संक्रांति पर कुछ विशिष्ट संयोग बनने से इन राशियों को होगा लाभ : पं. विवेक दीक्षित

15 जनवरी को मकर संक्रांति

कानपुर : सनातन धर्म के अनुसार मकर संक्रांति का विशेष महत्व माना गया है। नव ग्रहों के स्वामी सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करने को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य के राशि परिवर्तन के अनुरूप साल में 12 संक्रांतियां पड़ती है, इनमें से मकर संक्रांति का विशेष महत्व है क्योंकि इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होता है। साथ ही इस दिन खरमास की भी समाप्ति होती है।

ज्योतिषाचार्य विवेक दीक्षित के अनुसार, इस मकर संक्रांति पर कुछ विशिष्ट संयोग बन रहे हैं। इस बार सूर्य और शनि ग्रह एक साथ मकर राशि में होंगे। ये संयोग अतिदुर्लभ है, इसका प्रभाव अन्य सभी राशियों पर पड़ रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार चार राशियों के लिए ये संयोग विशेष तौर पर शुभ समाचार ले कर आ रहा है।

ज्योतिषाचार्य विवेक दीक्षित के अनुसार इन राशियों को मिलेगा लाभ, जो इस प्रकार है।

पहली मिथुन राशि – मकर संक्रांति पर सूर्य और शनि की युति का ये संयोग मिथुन राशि वालों के लिए शुभ समाचार ले कर आ रहा है। नौकरी और व्यापार में आय वृद्धि के योग है। पढ़ाई करने वाले युवाओं को परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा लेकिन स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें।

दूसरी – सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव ही है, उनका मकर राशि में प्रवेश करना इस राशि के जातकों के लिए लाभदायक है। नये रोजगार के अवसर मिलेगे, नौकरी में पदोन्नति और आय वृद्धि की संभावना है। कार्यक्षेत्र में और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तीसरी– धनु राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होने के संयोग हैं। इस राशि के जातकों को व्यापार या धन निवेश के मामलों में लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा दे रहे छात्र भी सफलता के परिणाम प्राप्त करेंगे। परिवार की भौतिक सुख-सुविधाओं में बढोतरी होगी।

चौथी– मीन राशि में सूर्य और शनि की युति मीन राशि वालों के लिए भी शुभ है। इस राशि के लोगों को भी आर्थिक और भौतिक लाभ होने के संकेत हैं। राजनीति के क्षेत्र में जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

मकर संक्रांति पर इन राशियों के स्वामी ऐसे करें दान –

मेष राशि – इस राशि के जातकों को तांबे का बर्तन, दही या तिल-गुड़ का दान करना चाहिए।

वृष राशि – इस राशि के जातकों को चांदी की वस्तु या तिल का दान करना लाभदायक होगा।

मिथुन राशि – मिथुन राशि वाले इस दिन पीला वस्त्र और गुड़ का दान करें।

कर्क राशि – कर्क राशि वालों को इस दिन सफेद तिल का दान करना चाहिए।

सिंह राशि – सिंह राशि वालों के लिए गुड़ और गेहूं का दान करना लाभदायक होगा।

कन्या राशि – इस राशि के जातकों को हरी मूंग और तिल का दान करना सौभाग्यशाली होगा। –

तुला राशि – तुला राशि वाले इस दिन 07 प्रकार के अनाज और गुड़ का दान करें।

वृश्चिक राशि – इस राशि के वालों के लिए लाल वस्त्र और दही का दान करना श्रेष्ठ है।

धनु राशि – धनु राशि के जातकों को इस दिन पीलेवस्त्र का दान करना चाहिए।

मकर राशि – मकर राशि के जातकों को इस दिन कंबल और गुड़ का दान लाभकारी होगा।

कुंभ राशि – इस राशि के जातकों को शुद्ध घी और खिचड़ी का दान करना शुभ है।

मीन राशि – मीन राशि के जातकों को चने की दाल और तिल का दान करना लाभदायक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 3 = 6