Corona Cases

नयी दिल्ली : देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार दूसरे दिन थोड़ी कमी दर्ज की गयी है। सोमवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आँकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 18,132 मामले दर्ज हुए हैं, जो रविवार को बिते 24 घंटे में 18, 166 थी।  पूरे देश में बिते 24 घंटे में 193 लोगों की मौत दर्ज की गई है। जबकि इस दौरान कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 21,563 है।

Advertisement

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण दर 1.42 प्रतिशत हो गयी है। पिछले 41 दिनों से रोजाना संक्रमण दर तीन प्रतिशत से नीचे दर्ज की जा रही है। देश में अबतक कोरोना के कुल 3 करोड़ 40 लाख के करीब पहुँच गए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 2,27,347 है।

राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 3 करोड़ 32 लाख 93 हजार 478 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट 98.00 प्रतिशत है। देशभर में अबतक 95.19 करोड़ से ज्यादा कोरोना रोधी वैक्सीन दी जा चुकी है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here