कोलकाता : बीरभूम जिले के बालिजुड़ी ग्राम पंचायत से शिव ठाकुर की पत्नी लिपिका मंडल ने चुनाव जीत लिया है। शिव ठाकुर ने बीरभूम जिले के बाहुबली तृणमूल अध्यक्ष अणुव्रत मंडल के खिलाफ हत्या की कोशिश की शिकायत दर्ज कराई थी।

Advertisement

उसी मामले में पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में लिया था जिसकी वजह से ईडी एक सप्ताह तक दिल्ली नहीं ले जा पाई थी।

लिपिका को सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने टिकट दिया था और मंगलवार को मतगणना के बाद वह जीत चुकी हैं। वैसे शिव ठाकुर भी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव के समय अणुव्रत मंडल ने कथित तौर पर उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी।

जीत के बाद लिपिका ने कहा कि जिन लोगों ने मेरे लिए मेहनत की उन्हें इससे खुशी मिलेगी। मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here