बंगाल में जारी है तापमान में गिरावट का सिलसिला

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में क्रिसमस से एक दिन पहले ठंड बढ़ गई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया है कि इस दिन राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। इसके अलावा अधिकतम तापमान भी 23.7 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से 3 डिग्री कम है।

उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के करीब है और पुरुलिया तथा श्रीनिकेतन में तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है जो मैदानी इलाके का सबसे शीतल क्षेत्र है।

हालांकि मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त की है कि क्रिसमस के दिन तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी जिससे ठंड कम हो सकती है। इसके अलावा शाम ढलते ही घना कोहरा पूरे राज्य में छा रहा है जिसके कारण दृश्यता काफी कम हो जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

47 − = 43