टीएमसी के अत्याचार की वजह से राज्य में बढ़ रही है माओवाद की समस्या : सुकांत मजुमदार

हुगली : हुगली जिले के चन्दननगर नगर निगम के 27 नंबर वार्ड में गुरुवार को भाजपा के गृह संपर्क अभियान में शामिल होने पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजुमदार ने राज्य की ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के अत्याचारों के कारण राज्य में माओवाद की समस्या बढ़ रही है। टीएमसी के अत्याचारों से तंग आकर कई लोग अपने कदम माओवाद की तरफ बढ़ा रहे हैं। सुकांत मजूमदार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी माओवाद का समर्थन नहीं करती है, वे माओवादियों से अनुरोध करेंगे कि माओवादी हथियार डालकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ जाएं।

नई जिला कमेटियों के गठन के बाद भाजपा में मचे अंदरूनी कलह पर सुकांत ने कहा की पार्टी से कोई नाराज नहीं है। जिनके पद चले गए हैं या जो पदों से वंचित रह गए हैं, वे लोग दुखी हैं। भाजपा कार्यकर्ता भाजपा से प्यार करते हैं। भाजपा के जन संपर्क अभियान के दौरान सुकान्त के साथ पुरसुरा के विधायक विमान घोष सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 7 =