नयी दिल्ली : जम्मू-कश्मीर में आतंकी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आतंकियों ने श्रीनगर के ईदगाह में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने वाले बिहार के अरविंद कुमार का कत्ल कर दिया है। इससे पहले 5 अक्टूबर को भी आतंकियों ने बिहार के वीरेंद्र पासवान का कत्ल किया था। सबसे बड़ी बात यह है कि 5 अक्टूबर को मारे गए वीरेंद्र पासवान भी गोलगप्पे ही बेचता था। सुरक्षा एजेंसियों की चुस्ती के बाद अब आतंकियों ने सॉफ़्ट टार्गेट पर हमले की रणनीति अपना ली है।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here