विवादित वक्तव्य मामले में कालीचरण महाराज को ठाणे पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में विवादित वक्तव्य के मामले में ठाणे पुलिस ने कालीचरण महाराज को रायपुर से गिरफ्तार किया है। कालीचरण को शुक्रवार की शाम तक ठाणे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी के विरुद्ध अपमानजनक वक्तव्य दिया था। इसी वजह से रायपुर में कालीचरण को गिरफ्तार किया गया है। इसी के विरोध में गृहनिर्माण मंत्री जीतेंद्र आव्हाड ने ठाणे जिले के नौपाडा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया था।

ठाणे पुलिस ने इसी शिकायत के आधार पर कालीचरण को रायपुर से गिरफ्तार किया है। शुक्रवार की शाम को नौपाड़ा पुलिस कालीचरण को रायपुर से लाकर ठाणे जिला न्यायालय में पेश कर उनकी पुलिस हिरासत मांगने वाली है। इस मामले में कालीचरण को वर्धा व पुणे पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था और पूछताछ की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

27 − 25 =