बंगाल में तापमान बढ़ा, ठंड से मिली राहत

कोलकाता : राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में नए साल से पहले तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली है। कोलकाता में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। इसके अलावा अधिकतम तापमान भी 26.4 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दक्षिण बंगाल समेत राज्य के अन्य हिस्सों में पारा बढ़ गया है लेकिन उत्तर बंगाल में अभी भी न्यूनतम तापमान पांच से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। अनुमान है कि इस बार बंगाल में ठंड काफी कम पड़ेगी।

दरअसल, इस बार बंगाल में दिसंबर महीने के दूसरे सप्ताह तक तापमान सामान्य से ऊपर रहा। उसके बाद इसमें गिरावट शुरू हुई थी, जो करीब एक सप्ताह तक गिरता रहा और 11 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम स्तर तक पहुंच गया था। हालांकि क्रिसमस से पहले एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी शुरू हुई है। माना जाता है कि मकर संक्रांति के बाद ठंड कम होने लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 3 =