कोलकाता : पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में चक्रवात ‘जवाद’ की दस्तक के बीच तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस है और यह भी सामान्य से एक डिग्री अधिक है। ठंड के इस मौसम में जब कड़ाके की सर्दी पड़नी चाहिए, तब तापमान में इस तरह से बढ़ोतरी राज्यवासियों को परेशानी में डालने वाली है। शाम ढलते ही ठंड लग रही है और दिन खिलते ही गर्मी होने लग रही है। इसकी वजह से वायरल बीमारियां तेजी से बढ़ी हैं। मौसम विभाग ने इस बात की संभावना भी जताई है कि शनिवार को चक्रवात ‘जवाद’ बंगाल के तटीय क्षेत्रों में तांडव मचा सकता है। तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की आशंका है। इस बीच तटीय क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here