कोलकाता : महानगर कोलकाता समेत पूरे राज्य में असामान्य तरीके से तापमान में बदलाव का सिलसिला जारी है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से बुधवार को जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

Advertisement

एक दिन पहले यह 21.2 डिग्री सेल्सियस था और महज 24 घंटे में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। जबकि अधिकतम तापमान बढ़कर 29 डिग्री पर जा पहुंचा है जो सामान्य से एक डिग्री कम है। एक दिन पहले यह 23.9 डिग्री सेल्सियस था जिसमें 24 घंटे के दौरान पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है जो असामान्य है।

तापमान में इस असामान्य कमी और बढ़ोतरी की वजह से यहां सर्दी, खांसी बुखार जैसी मौसमी बीमारियां बढ़ गए हैं।

मौसम विभाग ने बताया है कि पूरे दक्षिण बंगाल की यही स्थिति है। जबकि उत्तर बंगाल में न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस के करीब है जिसकी वजह से वहां ठंड अधिक पड़ रही है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here