कोलकाता : पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे छठ पूजा करीब आती जा रही है, तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से बताया गया है कि इस दिन राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है।

Advertisement

सोमवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस है और यह भी सामान्य से एक डिग्री कम है। वातावरण में अपेक्षित आद्रता अधिकतम 95 फीसदी और न्यूनतम 39 फीसदी है। इसकी वजह से सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि छठ पूजा के दिन बंगाल में ठंड और अधिक बढ़ेगी।

कोलकाता के अलावा दक्षिण बंगाल और उत्तर बंगाल के अन्य इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बंगाल के अधिकतर जिलों में तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच है जबकि उत्तर बंगाल में तापमान गिरकर 10 से 12 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है, जिसकी वजह से ठंड और अधिक लग रही है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here