कोलकाता : राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में अजीबोगरीब तरीके से मौसम में बदलाव देखे जा रहे हैं। सर्दी का मौसम होने के बावजूद यहां पिछले 20 दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अब तो मौसम विभाग ने बारिश के भी संकेत दिए हैं।

Advertisement

सप्ताह के पहले दिन कोलकाता में सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य है। अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस पर है। मौसम विभाग ने बताया है कि वातावरण में अपेक्षित आर्द्रता 93 फीसदी है। इसके कारण गर्मी का एहसास लगातार हो रहा है। हालांकि रात ढलने के बाद ठंड लग रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह में आगामी दो-तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। इसी सप्ताह राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है। उसके बाद तापमान में गिरावट की उम्मीद की जा रही है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here