भारत में दूरसंचार प्रौद्योगिकी नागरिकों को सशक्त बनाने का मिशन : प्रधानमंत्री

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत में टेलिकॉम तकनीक केवल शक्ति पाने का साधन नहीं है बल्कि लोगों को सशक्त बनाने का एक मिशन है। आज डिजिटल तकनीक की पहुंच भारत में हर जगह है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ के क्षेत्रीय कार्यालय और नवाचार केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने भारत 6-जी पर दृष्टि पत्र का अनावरण किया व 6-जी अनुसंधान व विकास परीक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। ये देश में नवाचार, क्षमता निर्माण और तेजी से प्रौद्योगिकी अपनाने के लिए एक वातावरण को सक्षम बनाएंगे। प्रधानमंत्री ‘कॉल बिफोर यू डिग’ ऐप का भी शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत डिजिटल रिवोल्यूशन के अगले चरण की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। आज 5जी रोल आउट करने के 6 महीने के अंदर हम 6जी की बात कर रहे हैं। इसमें भारत का आत्मविश्वास झलकता है। यह आत्मविश्वास अगले कुछ वर्षों में 6जी रोल आउट का आधार बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

+ 69 = 70