कोलकाता : राज्य के लोक निर्माण मंत्री मलय घटक ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि बस और कुछ महीनों का इंतजार है। टाला ब्रिज अगले वर्ष मार्च-अप्रैल में जनता के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने विधानसभा में बताया कि टाला ब्रिज का उद्घाटन अगले साल मार्च-अप्रैल में हो सकता है। इस ब्रिज का काम फरवरी 2022 तक पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि टाला ब्रिज (रेल ओवरब्रिज) कोलकाता को उत्तर 24 परगना जिले को जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण है। इसके निर्माण के लिए 1 फरवरी 2020 से ब्रिज पर यातायात पूरी तरह से ठप है।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here