Tag Archives: News Latest News

भाजपा के गुंडे दिखें तो पुलिस को सूचित करें : कुणाल घोष

कोलकाता : ‘मैं पूरे बंगाल के लोगों से अनुरोध करता हूं कि अगर वे भाजपा के गुंडों को देखते हैं तो पुलिस को सूचित करें।’ तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह बात कही। इसके साथ ही उन्होंने नवान्न अभियान को केंद्र कर विधानसभा में के विपक्ष के नेता […]

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद ममता ने कहा : मेरी संपत्ति में कुछ भी अवैध तो बुलडोजर चलाइए

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्य सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में अपनी संपत्ति में हुई बढ़ोतरी को लेकर सफाई दी। ममता ने कहा कि अगर कहीं भी मेरी संपत्ति अवैध है तो उस पर बुलडोजर चलाइए। मैंने खुद ही अपने राज्य के मुख्य […]

ग़ज़ल संग्रह का लोकार्पण

कोलकाता : शनिवार को भारतीय भाषा परिषद में सांस्कृतिक पुनर्निर्माण मिशन और रचनाकार संस्था द्वारा विनोद प्रकाश गुप्ता ‘शलभ’ के नवीनतम गजल संग्रह ‘बूंद बूंद गजल’ का लोकार्पण एवं काव्यपाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लेखिका सुधा अरोड़ा ने कहा कि एक रचनाकार अपने समय के सच को अपनी संवेदना से उसे सार्वजनिक […]

बंगाल की खाड़ी में डूबा ट्रॉलर, 18 मछुआरे लापता

कोलकाता : जन्माष्टमी के दिन पश्चिम बंगाल से सटी बंगाल की खाड़ी में मछुआरों का एक ट्रॉलर डूब गया है। इसमें सवार 18 मछुआरों के लापता होने खबर है। एक दिन पहले ही मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए मछुआरों को समुद्र में जाने की मनाही की थी। बावजूद इसके मछुआरों का एक ट्रॉलर […]

अनुब्रत की बेटी समेत सभी 6 को हाई कोर्ट से बड़ी राहत

Calcutta High Court

कोलकाता : मवेशी तस्करी कांड में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या को गुरुवार को कलकत्ता हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। न्यायाधीश अभिजीत गांगुली के एकल पीठ ने सुकन्या व अनुब्रत के पांच करीबियों को लेकर बुधवार को दिए गए अपने दोनों आदेशों को वापस ले लिया है। उन्होंने सभी […]

पार्थ चटर्जी और अर्पिता को 14 दिनों की जेल हिरासत

कोलकाता : शिक्षक नियुक्ति घोटाले में गिरफ़्तार पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी महिला मित्र अर्पिता मुखर्जी को कोर्ट ने 14 दिनों की जेल हिरासत में भेज दिया। पार्थ के वकील ने उनकी ज़मानत की अर्ज़ी लगायी जिसका ईडी के वकील ने विरोध किया। पार्थ के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल अब कोई प्रभावशाली […]

मंकीपॉक्स को लेकर बंगाल सरकार ने अस्पतालों को भेजा विशेष निर्देश

कोलकाता : देश के दूसरे राज्यों में लगातार बढ़ते मंकीपॉक्स के खतरे को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार भी सतर्क हो गई है। इसे लेकर राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों और जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को संक्रमण से निपटने के लिए विशेष दिशा निर्देश राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है। राज्य […]

चाबी वाले की मदद से खोला गया अर्पिता के पार्लर का ताला

बरानगर में अर्पिता के पार्लर में ईडी का छापा कोलकाता : शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी महिला मित्र अर्पिता मुखर्जी की गिरफ्तारी के बाद से ईडी लगातार राज्य के कई इलाकों में छापेमारी कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को ईडी के अधिकारी उत्तर […]

लालू की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती कराया गया

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को रविवार की रात तबीयत बिगड़ने के बाद सोमवार की सुबह 4 बजे पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को वह घर पर सीढ़ियों से गिर गए थे। उनके दाहिने कंधे में मामूली फ्रैक्चर आया था। बताया गया है कि लालू की तबीयत […]