Tag Archives: KMC

जलाशय पाटने की सूचना मिलते ही मेयर ने दिया एफआईआर करने का निर्देश

कोलकाता : शुक्रवार की शाम कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हाकिम ने ईएम बाईपास के निकट एक जलाशय पाटे जाने की शिकायत पर गहरी नाराज़गी जतायी और इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाने का आदेश दिया। बीजेपी नेता सन्मय बनर्जी ने उक्त स्थल का वीडियो ट्वीट करते हुए मेयर को टैग किया और पूछा […]

इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग की योजना बना रहा है कोलकाता नगर निगम

कोलकाता : डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर कोलकाता नगर निगम इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग की योजना बना रहा है। कोलकाता नगर निगम के कोषागार की स्थिति अच्छी नहीं है। कोलकाता नगर निगम तकरीबन एक हजार करोड़ के कर्जे में डूबा हुआ है। इस परिस्थिति में डीजल और पेट्रोल की लगातार बढ़ रही कीमतों के […]

खुलासा : बजट में बड़ी-बड़ी घोषणाएं लेकिन क्रियान्वयन के लिए केएमसी के पास नहीं है फंड

कोलकाता : हाल ही में पेश हुए कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के बजट में मेयर फिरहाद हकीम ने शहर के विकास और वार्ड वाइज विभिन्न परियोजनाओं की बड़ी-बड़ी घोषणाएं की थी। हालांकि अब इस बात का खुलासा हो रहा है कि बजट घोषणाएं केवल कागजी थीं। उनका क्रियान्वयन करना यानी जमीनी स्तर पर इन्हें उतारना […]

कोलकाता नगर निगम का 177 करोड़ के घाटे का बजट पेश

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम (केएमसी) में 177 करोड़ के घाटे का बजट पेश किया गया है। बजट में नगर निगम की सभी सेवाओं को ऑनलाइन करने और महानगर का सुंदरीकरण करने के साथ ही इसे जलजमाव व कचरे की समस्या से मुक्ति देने के लिए काम करने पर जोर दिया गया है। बुधवार को […]

नगर निगम के कर्मचारियों की पेंशन रोके जाने सम्बंधित नोटिस को फिरहाद ने फर्जी करार दिया

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम के कर्मचारियों की पेंशन सम्बंधित नोटिस को मेयर फिरहाद हाकिम ने फर्जी करार दिया है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि पेंशन नोटिस फर्जी है, कोलकाता नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन को रोके जाने और उसके दिशा-निर्देशों पर विवाद के बीच फिरहाद हकीम ने यह टिप्पणी की है। फिरहाद […]

कर्मचारियों का पेंशन बंद होने को लेकर नगर निगम में हंगामा, विपक्षी पार्षदों ने तृणमूल को घेरा

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम (केएमसी) में कर्मचारियों का पेंशन कथित तौर पर बंद होने को लेकर शुक्रवार को निगम में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी पार्षदों ने निगम सत्र के बहिष्कार का आह्वान किया। सजल घोष से लेकर मीना देवी पुरोहित, संतोष कुमार पाठक तक ने एकजुट होकर वित्तीय विफलता पर तृणमूल को घेरा। सवाल-जवाब […]

कोलकाता नगर निगम कर्मियों के पेंशन रोके जाने को लेकर तथागत ने किया कटाक्ष

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम कर्मियों के पेंशन का भुगतान रोके जाने को लेकर त्रिपुरा और मेघालय के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने कटाक्ष करते हुये कहगा है कि लक्ष्मी भंडार योजना के सौजन्य से अब राज्य सरकार के कर्मचारियों के पेंशन भी बंद होंगे। तथागत ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा कि कोलकाता नगर […]

कोलकाता में अब घर बैठे ही मिलेगा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के इलाके में अब घर बैठे ही लोगों को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र मिलेंगे। नवनियुक्त मेयर फिरहाद हकीम ने शनिवार को यह घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नगर निगम का सारा काम पेपरलेस करने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए राज्य […]

कोलकाता नगर निगम में 600 से अधिक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

Corona

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम के सिविल डिवीजन के कुल उप उप मुख्य अभियंताओं में से तीन कोरोना से संक्रमित हैं। 16 बोरो अधिकारियों में से छह पॉजिटिव हैं। नगर निगम के एक सूत्र ने शनिवार को बताया कि अब तक नगर निगम के कुल 609 कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। खबर […]

कोलकाता में 15 जनवरी तक कोरोना नियंत्रण मेरी प्राथमिकता : मेयर

कोलकाता : राजधानी कोलकाता में कोरोना संक्रमण बढ़ने से चिंतित महानगर के मेयर फिरहाद हकीम ने कहा है कि आगामी 15 जनवरी तक शहर में संक्रमण नियंत्रण हमारा पहला लक्ष्य है। मंगलवार को हकीम ने कहा कि शहर में रहने वाले लोगों को महामारी की रोकथाम के लिए मददगार बनना होगा और इसके लिए कोरोना […]