Tag Archives: Breaking News

देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू, 25 जुलाई को लेंगी शपथ

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा-नीत राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू विजयी घोषित की गयी हैं। वह देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में 25 जुलाई को शपथ लेंगी। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता और नेता राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत का […]

2024 में लोग भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देंगे : ममता

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वर्ष 2024 में लोग भाजपा को केंद्र की सत्ता से बेदखल कर देंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि बंगाल के हर गांव में ‘भाजपा हटाओ देश बचाओ’ का नारा गूंजना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में आम जनता की सरकार बनेगी। […]

हावड़ा : संदिग्ध परिस्थितियों में 6 लोगों की मौत, कई अस्वस्थ

परिजनों का दावा, जहरीली शराब पीने से हुई मौत कोलकाता : हावड़ा जिले के घुसुड़ी इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में 6 लोगों की मौत होने की खबर है। पीड़ित परिवारों का दावा है कि जहरीली शराब पीने से इन लोगों की मौत हुई है। इस संबंध में पुलिस का कोई भी अधिकारी टिप्पणी करने से […]

प्रेसिडेंसी में प्रोफ़ेसर पर लगा छात्रा से दुष्कर्म का आरोप

कोलकाता : जादवपुर विश्वविद्यालय के बाद अब कोलकाता के प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय में भी एक प्रोफ़ेसर पर छात्रा के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। आरोप है कि कई दिनों तक उसने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाये और किसी को यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने इससे संबंधित शिकायत […]

जगदल में युवक की हत्या के मामले में मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

बैरकपुर : जगदल में बड़ी मस्जिद के सामने 15 जुलाई की शाम एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त गणेश साव को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को गणेश को मेघना लाइन से दबोचा गया। बैरकपुर के पुलिस कमिश्नर अजय ठाकुर ने पत्रकारों को बताया कि हत्याकांड की जाँच में 6 […]

वेतन रोकने के बाद भी नहीं हुआ डीए का भुगतान

Calcutta High Court

कोलकाता : राज्य बिजली विभाग के कर्मचारियों के बकाया डीए भुगतान के लिए अधिकारियों का वेतन रोकने का भी कोई लाभ नहीं हुआ। अब हाईकोर्ट के आदेश पर विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को न्यायालय में हाजिरी लगाई है। इसमें विभाग के महाप्रबंधक सहित अन्य अधिकारी हाजिर हुए हैं। इनकी ओर से राज्य के महाधिवक्ता […]

मणिपुर के राज्यपाल को बंगाल का अतिरिक्त प्रभार, शुभेंदु ने किया स्वागत

La. Ganesan

कोलकाता : जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद के लिए मनोनीत किए जाने के बाद मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के तौर पर अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वरिष्ठ भाजपा विधायक और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने इसका स्वागत किया है। सोमवार की सुबह उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘मणिपुर […]

उप-राष्ट्रपति चुनाव : मार्गरेट अल्वा होंगी विपक्षी दलों की उम्मीदवार

नयी दिल्ली : सत्ताधारी एनडीए की ओर से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित करने के अगले दिन अर्थात् आज विपक्षी दलों ने भी अपने उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया। एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के घर पर विपक्षी दलों के नेताओं की एक बैठक हुई जिसमें कांग्रेस की […]

सिंगापुर ओपन में पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, चीनी खिलाड़ी को हराकर पहली बार जीता खिताब

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई सिंगापुर : भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने सिंगापुर ओपन, 2022 के फाइनल में चीनी खिलाड़ी वांग जी यी को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। सिंधु ने तीन सेट तक चले फाइनल मुकाबले में चीनी खिलाड़ी को 21-9, […]

इंडिगो की शारजाह-हैदराबाद फ्लाइट में खराबी, कराची में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

नयी दिल्ली : इंडिगो एयरलाइंस की शारजाह-हैदराबाद फ्लाइट की पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इसकी वजह विमान में अचानक तकनीकी खराबी आना बताया गया है। कराची एयरपोर्ट पर तकनीशियन विमान की जांच कर रहे हैं। यह जानकारी इंडिगो एयरलाइंस ने रविवार की पूर्वाह्न (कुछ समय पहले) दी। इंडिगो एयरलाइंस ने आधिकारिक […]