कोलकाता : वरिष्ठ भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पार्टी के 15 विधायकों को लेकर जादवपुर विश्वविद्यालय के मृत छात्र के परिजनों से मुलाकात करेंगे। गुरुवार को उन्होंने जादवपुर विश्वविद्यालय के सामने भाजपा युवा मोर्चा के धरना मंच पर संबोधन करते हुए उक्त घोषणा की है। उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विधानसभा में राज्य के शिक्षा मंत्री से मैं हिसाब किताब ले लूंगा।

Advertisement

शुभेंदु ने कहा कि पुलिस सब कुछ जानती है। विश्वविद्यालय प्रबंधन सब कुछ जानता है। शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु कान खोल कर सुन लीजिए मंगलवार को विधानसभा खुलेगी। उस दिन आपको रहना होगा। विधानसभा छोड़कर भागिएगा मत। आपको जवाब देना होगा।

advertisement

इस घटना पर बोलना होगा। क्यों विश्वविद्यालय में सीसीटीवी नहीं है? विश्वविद्यालय के बाहर चारों तरफ सीसीटीवी क्यों नहीं है? राज्य सरकार की लापरवाही की वजह से बच्चे की जान गई है।

तृणमूल का पलटवार
हालांकि शुभेंदु अधिकारी के जवाब में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शांतनु सेन ने कहा है कि जादवपुर में सीसीटीवी फुटेज नहीं लगाने देने वाले वामपंथी और अति वामपंथी हैं। जिन्हें बचाने का आरोप शुभेंदु लगा रहे हैं उन्हें ममता बनर्जी की पुलिस ने ही गिरफ्तार किया है। प्रशासन निष्पक्ष तरीके से कम कर रहा है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here