कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और पश्चिम बंगाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि मुख्यमंत्री के अधिनस्थ गृह विभाग के ग्रीवांस सेल में इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के नाम पर 152 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है, जो सीधे तौर पर भतीजे के पास गई है।

Advertisement

राज्य विधानसभा में मीडिया से मुखातिब शुभेंदु ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विभाग से संबंधित ग्रीवांस सेल के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट हेतु सूचना और संस्कृति विभाग से टेंडर जारी किया गया था। कई संस्थाओं ने टेंडर भरा था। दिल्ली की एक संस्था से सहमति बन गई थी। उसके अधिकारियों के साथ सूचना और संस्कृति विभाग के अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक हो गई थी लेकिन उसके बाद ही आईपैक (प्रशांत किशोर की संस्था) की ओर से इस पर आपत्ति जताई गई। क्योंकि संबंधित संस्था उनकी पसंदीदा नहीं थी। बाद में आईपैक की पसंदीदा संस्था को टेंडर दिया गया।

उन्होंने कहा कि वेबेल को पहले टेंडर दिया गया था लेकिन बाद में इसे बदलकर डब्ल्यूबीटीएल नाम की संस्था को टेंडर दिया गया जो सीधे तौर पर भतीजे से संबंधित है। कुल 152 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है जो गृह मंत्रालय से संबंधित है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here