कोलकाता : माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सूर्यकांत मिश्रा को सीने में दर्द के कारण बुधवार को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। माकपा नेतृत्व ने बताया कि कहा कि डॉक्टर सूर्यकांत को कुछ दिनों तक निगरानी के लिए अस्पताल में रखेंगे। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक माकपा के पूर्व राज्य सचिव की हालत स्थिर है।

Advertisement

माकपा राज्य कमिटी की बैठक प्रत्येक बुधवार को होती है। पोलित ब्यूरो के सदस्य के रूप में सूर्यकांत इस बैठक में शामिल होते हैं। लेकिन बुधवार सुबह से वह अलीमुद्दीन स्ट्रीट नहीं गये, क्योंकि उन्हें तबीयत खराब लग रही थी। इस दिन सूर्यकांत कोलकाता के बेकबागान में अपनी बेटी के घर पर थे जब उनकी तबीयत बिगड़ी। इसके बाद सूर्यकांत को अस्पताल लेकर जाया गया।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि जब पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य अस्पताल में इलाज करा रहे थे तो सूर्यकांत ही पार्टी की ओर से डॉक्टरों से बात करते थे। चूंकि वह खुद डॉक्टर हैं इसलिए मेडिकल बोर्ड की बैठकों में शामिल होते थे। बुद्धदेव पिछले बुधवार को अस्पताल से घर लौटे। संयोग से इसी बुधवार को सूर्यकांत को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here