सुकांत मजूमदार

कोलकाता : कांग्रेस के साथ गैर भाजपा दलों के विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया देने को लेकर पूरे देश में चर्चा तेज हो गई है। इसे लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा है कि नाम बदलने से किसी की मानसिकता नहीं बदलती। बुधवार को उन्होंने यह भी कहा है कि गठबंधन तो बन गया लेकिन उसका नेता कौन होगा? इस बारे में खुलासा क्यों नहीं किया जा रहा है?

Advertisement

ट्विटर पर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि रावण को हर साल जलाना पड़ता है। जितने रावण होते हैं सबका एक साथ दहन होता है। नेता नहीं रहने पर नीति तो नहीं चलती और ना ही नाम बदलने से किसी की मानसिकता बदलते हैं।

दरअसल सोमवार को बेंगलुरु में गैर भाजपा पार्टियों का एक गठबंधन बना है जिसका नाम इंडिया दिया गया है। इस पर भाजपा नेता लगातार तंज कस रहे हैं। सुकांत ने कहा है कि गठबंधन में जो भी नेता हैं वे सारे के सारे प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। जनता इन सबका इतिश्री करेगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here