हाई कोर्ट में राज्य सरकार ने झूठ बोल कर किया जघन्य अपराध : भाजपा

  • हावड़ा नगर निगम संशोधन विधेयक को लेकर तृणमूल के झूठ पर सुकांत मजूमदार का हमला
  • राज्य भाजपा की कार्यकारिणी का जल्द किया जाएगा विस्तार : सुकांत मजूमदार

हावड़ा : बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने हावड़ा नगर निगम संशोधन विधेयक को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कलकत्ता हाई कोर्ट में झूठ बोलकर जघन्य अपराध किया है।

रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हावड़ा सदर में पार्टी के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि राज्यपाल से उनसे इस मामले पर बात हुई है, उन्होंने अभी तक इस बिल पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। सुकांत कहा कि बिल पर राज्यपाल ने हस्ताक्षर कर दिए हैं, यह कहते हुए राज्य सरकार ने हाई कोर्ट में झूठ बोला है।

शनिवार को पांच विधायकों के भारतीय जनता पार्टी के व्हाट्सएप ग्रुप को छोड़ने के बाद पार्टी छोड़ने की अटकलों पर विराम लगते हुए अध्यक्ष मजूमदार ने दावा किया कि उन्होंने पांचों विधायकों से बात की है। उन्होंने स्वीकार किया है कि पार्टी ने उन्हें गलत समझा है। उन्होंने उनसे बातचीत कर इस गलतफहमी को दूर करने की अपील की। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही पांचों विधायकों से बातचीत की जाएगी।

भाजपा के मतुआ समुदाय को उचित महत्व नहीं देने संबंधी सवाल पर मजूमदार ने कहा कि पार्टी ने बनगांव के सांसद और मतुआ समुदाय के एक प्रमुख नेता शांतनु ठाकुर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया है। साथ ही मतुआ समुदाय के एक अन्य नेता मुकुटमणि अधिकारी को राज्य कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया गया है।

अगर पार्टी मतुआ समुदाय का सम्मान नहीं करती है, तो उन्हें इतना महत्व नहीं देती। उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य कमेटी का गठन अभी पूरा नहीं हुआ है। केवल मूल 31 सदस्यीय राज्य कमेटी का गठन किया गया है। राज्य कमेटी 100 सदस्यों से बनती है, सुकांत मजूमदार ने कहा कि जल्द ही इसका गठन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

60 + = 67