नागपुर में स्पाइस जेट की इमरजेंसी लैंडिंग

SpiceJet's emergency landing

नागपुर: गोरखपुर से मुंबई जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट की शनिवार को नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार एक महिला की तबीयत खराब होने पर यह इमरजेंसी लैंडिग करवाई गई।

इस बारे में एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से मुंबई जाने वाले स्पाइस जेट के विमान ने शनिवार सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर मुंबई के लिए उड़ान भरी। विमान में क्रू मेंबर्स समेत कुल 180 यात्री सवार थे। मुंबई में दोपहर 1.15 बजे इस विमान को उतरना था लेकिन विमान ने उड़ान भरते ही एक गर्भवती महिला यात्री की तबीयत बिगड़ गई।

उड़ान के दौरान ही यह यात्री दो बार बेहोश हुई। नतीजतन, पायलट ने नागपुर एयरपोर्ट से संपर्क किया और आपात स्थिति में दोपहर 12.30 बजे विमान को उतारा। आनन-फानन में महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इस बीच, विमान में सवार शेष यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के लिए नागपुर एयरपोर्ट पर भोजन की व्यवस्था की गई। बीमार महिला यात्री के सफल इलाज के बाद विमान शाम 5.17 बजे मुंबई के लिए रवाना हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

31 + = 35