Police tape cordons off a street in Waukesha, Wis., after a vehicle plowed into a Christmas parade hitting more than 20 people Sunday, Nov. 21, 2021. (AP Photo/Jeffrey Phelps)

वॉशिंगटन : अमेरिका के विस्कॉन्सिन शहर के मिलवौकी उपनगर में रविवार को क्रिसमस परेड कार्यक्रम में तेज रफ्तार एसयूवी कार घुस गई। इस दौरान 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 40 लोग घायल हो गए।

Advertisement

पुलिस का कहना है कि कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने मरने वालों के नाम और उम्र का विवरण जारी नहीं किया है। एसयूवी को जब्त कर लिया गया है। चालक मौके से फरार हो गया।

इस हादसे के वीडियो में एक महिला चिल्ला रही है, एक पिता शवों में अपनी बेटी को ढूँढ रहा है। परेड में चल रही डांसिग ग्रैनीस का समूह भी इस घटना में घायल हो गया है।

वुकेशा के पुलिस प्रमुख डैन थॉम्पसन के मुताबिक पूरा हादसा सड़क पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है।लोगों ने पुलिस से कार चालक को गिरफ्तार करने की मांग की है।

विंस्कॉन्सिन के गवर्नर टोनी ईवर्स और उनकी पत्नी कैथी ने हताहत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here