सोनिया गांधी फिर कोरोना संक्रमित

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर कोरोना संक्रमित हो गई हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को ट्वीट कर इसकी सूचना दी है।
रमेश ने कहा कि आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले जून में भी सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हुई थीं। उस समय उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोरोना की चपेट में आ गई थीं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी खराब स्वास्थ्य के चलते पिछले दिनों अपनी राजस्थान यात्रा को स्थगित कर दिया था।

इन दिनों दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राजधानी में शुक्रवार को कोरोना के 2,136 नये मामले सामने आए थे। हालांकि 2,623 लोग पूर्ण रूप से ठीक भी हुए थे। इस दौरान 10 लोगों की मौत भी हुई थी। इस समय राजधानी में कोरोना के 8,343 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 531 लोग दिल्ली के अस्पतालों मे भर्ती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

− 1 = 1