महाराष्ट्र में बारिश से अब तक 99 लोगों की मौत

मुंबई : महाराष्ट्र में हो रही बारिश से कुछ स्थानों में बाढ़ ने कहर बरपाया है। राज्य में अब तक 99 लोगों 181 पशुओं की मौत हो चुकी हैं। कई जिलों में नदियां उफान पर हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ की 14 और एसडीआरएफ की 6 टीमें तैनात की गई हैं। अब तक 7, 963 नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

मुंबई शहर को जलापूर्ति करने वाले मोदकसागर और तानसा जलाशय लबालब हैं। राज्य के अन्य जलाशयों का भी जलस्तर बढ़ गया है। कोल्हापुर में पंचगंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है।कोल्हापुर की सिरोल तहसील के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत तथा बचाव कार्य जारी है। कोंकण के रत्नागिरी, सिंधुदूर्ग तथा रायगढ़ जिले में भी कई नदियां उफान पर हैं। इन नदियों के तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
मौसम विज्ञान विभाग ने पालघर, पुणे, सतारा और कोल्हापुर के लिए आज ऑरेंज अलर्ट, मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। फिलहाल मुंबई में बारिश रुक गई है। सड़क यातायात सुचारू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

46 − = 43