Suvendu Adhikari File Pic

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी ने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की जनसंख्या संबंधी सोच का स्वागत किया है।

Advertisement

शुक्रवार को शुभेन्दु अधिकारी ने ट्वीट किया कि मैं सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के शानदार भाषण का स्वागत करता हूं। जनसंख्या नियंत्रण में उनकी दूरदर्शी सोच के लिए मैं उन्हें नमन करता हूं। बिना पक्षपात के सभी समुदायों पर समान रूप से लागू होने पर जोर देना।

उल्लेखनीय है कि कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पार्टी के शीर्ष नेताओं को पहले से ही जनसंख्या नीति को लेकर चर्चा करते सुना गया है। अब संघ प्रमुख मोहन भागवत ने उसे दोहराया है। शुक्रवार को वार्षिक विजयादशमी के कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि यह जनसंख्या नीति के बारे में सोचने का समय है। उन्होंने दावा किया कि जनसंख्या असंतुलन देश की समस्याओं में से एक है।

यहाँ पढ़ें : जनसंख्या असंतुलन देश के लिए खतरा : RSS

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here