कोलकाता : कोलकाता नगर निगम के पूर्व मेयर और एक दौर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बेहद खास रहे शोभन चटर्जी के बेटे ने अपने पिता के ही खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। बैशाखी बनर्जी के साथ पिता के अवैध संबंधों को लेकर उन्होंने अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस पर लगाया है। इसमें उन्होंने कहा है कि पिता की यह गंदगी अब बर्दाश्त नहीं हो रही है। शोभन के बेटे का नाम ऋषि चटर्जी है। उन्होंने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि वह कैसे दूसरी महिला के साथ घूम सकते हैं? महिला से कैसे बर्ताव करना चाहिए यह भी नहीं पता है। अपने लिए और अपने परिवार के न्याय के लिए लड़ेंगे।

Advertisement

अपने पिता का नाम लेकर ऋषि ने लिखा है कि ढलती उम्र में प्रेमिका खोजने वाले कोलकाता के पूर्व मेयर शोभन को नमन है।

उल्लेखनीय है कि शोभन चटर्जी ने अपनी पत्नी रत्ना के खिलाफ भी तलाक का मामला दाखिल किया हुआ है और लंबे समय से बैशाखी के साथ रहते हैं। वह एक कॉलेज में शिक्षिका हैं, शादीशुदा हैं और उनका पति भी है। बावजूद इसके दोनों के प्रेम प्रसंग अमूमन मीडिया में सुर्खियों में रहते हैं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here