प्रदेश भाजपा मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई

कोलकाता : महानगर में मुरलीधर सेन लेन स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। दरअसल, राज्य में प्रमुख विपक्षी दल के प्रदेश मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस बल तैनात किया जाता है लेकिन दिलीप घोष ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह प्रथा भंग कर दी थी। प्रदेश मुख्यालय की सुरक्षा के लिए एक निजी संस्था को जिम्मेदारी दी गई है। अब पार्टी मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था के लिए निजी सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। बुधवार सुबह से यहां मेटल डिटेक्टर के जरिए हर किसी की तलाशी के बाद ही उसे अंदर जाने दिया जा रहा है। पार्टी मुख्यालय पर मेटल डिटेक्टर लगाने की जरूरत के सवाल पर भाजपा का कोई भी पदाधिकारी बोलना नहीं चाह रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

27 − 20 =