हावड़ा/ बैरकपुर : हावड़ा के सांकराइल थाना क्षेत्र के चुनाबाटी इलाके में एक गृहवधू की फंदे से लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मनीषा दास (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने मनीषा के पति देवचंद गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

मनीषा की शादी 26 सितम्बर, 2021 को हुई थी। उसका मायके बैरकपुर कमिश्नरेट के बरानगर थाना क्षेत्र के आलमबाजार में है। मनीषा के मायके वालों का आरोप है कि मनीषा की हत्या कर लाश को फंदे से लटका दिया गया। मनीषा के पिता मनोज दास व बहन निशा दास ने बताया कि मनीषा की लाश फंदे से लटक तो रही थी लेकिन उसके दोनों पैर जमीन पर थे।

मनीषा के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही मनीषा पर दहेज समेत विभिन्न कारणों को लेकर मानसिक तौर पर उत्पीड़ित किया जा रहा था। मनीषा की मौत की खबर मायके वालों को 8 सितम्बर की सुबह मिली। पिता मनोज दास ने बताया कि 7 सितम्बर की रात साढ़े दस बजे मनीषा ने फोन करके बताया कि उस पर अत्याचार हो रहा है, उसे यहां से ले जाया जाये।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने बताया कि मनीषा को कहा गया कि सुबह तक वह इंतजार करे। उसे सुबह ही मायके ले आया जायेगा। सुबह होते ही मनीषा की मौत की खबर आई। मनीषा का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here