नहीं रहे संघ के कार्यकर्ता व राम मंदिर आंदोलन के सैनिक प्रद्युत मैत्र

बैरकपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता और राममंदिर आंदोलन के सैनिक प्रद्युत मैत्र (80) का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वे नाड़ू दा के नाम से विख्यात थे। बिजपुर विधानसभा अंतर्गत हालिशहर के बालीभाड़ा में उनका घर था।

नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में बैरकपुर के बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह मुर्शिदाबाद जिले में हैं, इसलिए वे प्रद्युत मैत्र के घर नहीं जा पाए लेकिन उन्होंने ट्वीट कर आरएसएस के सैनिक की दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

हालांकि भाटपाड़ा के विधायक पवन कुमार सिंह हालीशहर स्थित उनके घर पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उन्हें अंतिम विदाई दी।

बैरकपुर जिले के आरएसएस कार्यकर्ता इंद्र नाथ रॉय ने कहा कि नाड़ू दा एक मार्गदर्शक थे। पिछले साल सितंबर में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और तब से वे बिस्तर पर थे। इसके अलावा, वह उम्रजनित बीमारियों से भी पीड़ित थे। उनका इलाज चल रहा था। सुबह करीब सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रद्युत मैत्र आरएसएस के दक्षिण बंग प्रान्त के कार्यवाह भी रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

65 − = 57