अधीर रंजन चौधरी (फाइल फोटो)

कोलकाता : कृषि कानूनों को वापस लेने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने अहंकार की हार करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि इन कानूनों के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी हमेशा से सही थे। उन्होंने कहा, ‘‘यह निश्चित ही किसानों के लिए ऐतिहासिक जीत है। आजादी के बाद से देश ने किसानों का कभी इतना बड़ा प्रदर्शन नहीं देखा। भाजपा ने शुरुआत में सोचा कि यह प्रदर्शन शांत हो जाएगा, जैसा कि वह मानती है कि देश में केवल वही अनुशासित राजनीतिक ताकत है। भाजपा और हमारे प्रधानमंत्री ने किसानों की लड़ाई की भावना को गलत समझा। यह भाजपा के अहंकार की हार है।’’

Advertisement

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में हार को भांपते हुए भाजपा सरकार ने कानून निरस्त किया है। कांग्रेस की कार्यकारी समिति के सदस्य चौधरी ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने पहले ही कहा था कि केंद्र को तीनों कानूनों को वापस लेने के लिए विवश होना पड़ेगा और उनकी भविष्यवाणी सच साबित हुई है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here