मुंबई : हमेशा खबरों की सुर्खियों में रहने वाली राखी सावंत की जिंदगी में क्या चल रहा है, यह पता नहीं चल पा रहा है। उनके फैंस सोच रहे हैं कि राखी पर कैसे भरोसा किया जाए, जो सुबह कुछ और रात में कुछ और बोलती हैं। राखी की मां का कुछ दिनों पहले निधन हो गया था। इस मुश्किल घड़ी में उनके पति आदिल खान दुर्रानी ने उनका साथ दिया, लेकिन अब कुछ ही दिनों में राखी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला अब थाने पहुंच गया है। उसने आदिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद आदिल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फिर राखी ने मीडिया से बातचीत की।

Advertisement

मंगलवार की रात मीडिया से बात करते हुए राखी को अचानक चक्कर आया और वह गिर पड़ीं। राखी की हालत देखकर लोगों को उन पर तरस आ रहा है लेकिन यकीन करना मुश्किल है कि कितना सच है और कितना झूठ? वहीं इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here