BJP

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई में संगठनात्मक स्तर पर बड़े फेरबदल की तैयारी है। इसका फैसला गुरुवार को दिल्ली में होने वाली बंगाल के शीर्ष और केन्द्रीय नेताओं के साथ होने वाली बैठक में लिया जा सकता है।

Advertisement

प्रदेश भाजपा से जानकारी मिली है कि गुरुवार को दिल्ली में प्रदेश के शीर्ष नेताओं की बैठक केंद्रीय नेतृत्व के साथ होनी है। इसमें राज्य में आसन्न निकाय चुनाव प्रबंधन की तैयारियों के साथ-साथ संभावित राज्य कमेटी के बारे में भी विस्तार से चर्चा होगी। इस बार कमेटी में चार महिला सदस्यों और युवाओं को शामिल किये जाने की संभावना है। 31 सदस्यीय राज्य समिति बनाने को लेकर भी चर्चा हो रही है। दिसंबर की शुरुआत में इसकी घोषणा किए जाने की उम्मीद है। कमेटी में 12 उपाध्यक्ष, 5 महासचिव, 12 सचिव और एक कोषाध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की जगह डॉ. सुकांत मजूमदार को नया अध्यक्ष बनाया गया है। घोष को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here