Dilip Ghosh

कोलकाता : त्रिपुरा में तृणमूल नेत्री सायोनी घोष की गिरफ्तारी को लेकर राज्य में मची राजनीतिक उथल-पुथल पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि पुलिस ने बिल्कुल ठीक काम किया है।
सोमवार की सुबह न्यूटाउन के इको पार्क में मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे दिलीप घोष से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस त्रिपुरा को बंगाल बनाना चाहती है। बंगाल में हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं पर रोज हमले होते हैं, हमारी हत्याएं होती है लेकिन हमें कोई न्याय नहीं मिलता। अब त्रिपुरा में उनके टुटपुंजिया नेताओं के साथ धक्का-मुक्की हुई है तो इतना हो हल्ला मचा रहे हैं।
दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस को सचेत करते हुए कहा कि बेहतर होगा वे गोवा नहीं जाएं क्योंकि वे गोवा का भी हाल बदहाल कर देंगे। उन्होंने कहा कि सायोनी घोष त्रिपुरा में मुख्यमंत्री विप्लव देव के सामने खेला होबे का नारा लगा रही हैं। उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल कर रही हैं। आखिर तृणमूल कांग्रेस के हिंसक बर्ताव और राजनीति को दूसरे राज्यों के लोग क्यों स्वीकार करेंगे?

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here