Mamata Banerjee

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को दुर्गा पूजा को एक ऐसा त्योहार बताया, जो सभी धर्मों के लोगों द्वारा मनाया जाता है। ममता बनर्जी, जो महालया से ही सामुदायिक पूजा का उद्घाटन कर रही थी, ने शनिवार को भवानीपुर 75 पल्ली पंडाल में पुरुलिया के छऊ नर्तकियों के साथ बातचीत की और कहा कि बंगाल के कलाकारों ने देश और विदेश में अपने सांस्कृतिक प्रदर्शन से राज्य को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि भवानीपुर एक ऐसा क्षेत्र है, जहां विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग रहते हैं। इस प्रकार यह बंगाल और भारत का प्रतिनिधित्व करता है। दुर्गा पूजा सभी धर्मों के लोगों द्वारा मनाई जाती है। आइए हम इस त्योहारी मौसम के दौरान सद्भाव और सौहार्द की भावना का जश्न मनाएं। ममता ने पंडाल में पुरुलिया के कारीगरों द्वारा बनाई गई रंगीन कलाकृति की प्रशंसा की। इसके अलावा उन्होंने जंगलमहल क्षेत्र के पारंपरिक ”धम्सा” (ड्रम) बजाने में भी अपना हाथ आजमाया, क्योंकि वहां इकट्ठा लोगों ने बनर्जी से ऐसा करने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि छाऊ नर्तक बंगाल के सांस्कृतिक परिवेश के समृद्ध कला का हिस्सा हैं। वे हमें देश और विदेश में गौरवान्वित करते हैं। बाद में मुख्यमंत्री ने बकुलबगान, पद्मपुकुर, चक्रबेरिया पूजा पंडालों का भी उद्घाटन किया। उन्होंने एक बार फिर लोगों से कोरोना महामारी के मद्देनजर मास्क पहनने और पंडालों में भीड़ से बचने की अपील की।

Advertisement

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here